कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को अलवर में बीजेपी के दो मंत्रियों को निशाने पर लेते हुए तीखे आरोप लगाए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के जन्मदिन कार्यक्रम में पहुंचे डोटासरा ने कहा कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने नकली खाद–बीज की फैक्ट्रियां तो पकड़ीं, लेकिन गोदाम भरकर ब्लैक में बेचने वालों को नहीं पकड़ा, जिससे किसान परेशान और बर्बाद हो रहे हैं।
शिक्षा मंत्री पर गंभीर आरोप
डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भी हमला बोलते हुए कहा—
“क्लास में जाकर पूछते हैं कि कोई बुर्का पहनकर तो नहीं आया? बाबरी मस्जिद ढहाए जाने वाला दिन बच्चों को शौर्य दिवस की तरह पढ़ाना चाहते हैं। यह देश में नफरत फैलाने वाली राजनीति है, जो समाज और प्रदेश के लिए खतरनाक है।”
‘मंत्री के लोगों ने पहले ही भर लिए थे खाद के गोदाम’
डोटासरा ने आरोप लगाया कि मंत्री से जुड़े लोगों ने पहले ही खाद का स्टॉक कर लिया, अब किल्लत बताई जा रही है।
उनके अनुसार, किरोड़ी की छापेमारी से केंद्र नाराज़ हुआ, जिससे खाद की आपूर्ति भी कम कर दी गई।
उन्होंने कहा— “किसान को बीज–खाद नहीं मिलेगा तो वह कैसे बचेगा? इनकी प्राथमिकता किसान नहीं, हिंदू–मुस्लिम करना है।”
शिक्षा व्यवस्था चौपट करने का आरोप
डोटासरा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने शिक्षा का ढांचा तोड़ दिया, मंत्री स्कूल निरीक्षणों में धार्मिक पहचान तक पूछते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया— “डॉ. किरोड़ी एक पर्ची बदलकर सरकार बदलना चाहते हैं।”
‘विपक्ष को राजनीतिक शिकार बनाया जा रहा’
डोटासरा ने दावा किया कि विपक्ष के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है, लोकतांत्रिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल हो रहा है।
“जनता अब सब समझ चुकी है।”
मुख्यमंत्री के चयन पर सवाल
डोटासरा ने कहा—
“राजस्थान में किसी ने नहीं सोचा था कि भजनलाल शर्मा सीएम बनेंगे। जनता ने उनके नाम पर वोट नहीं दिया था, उन्हें थोप दिया गया। यह भी एक तरह की वोट चोरी है।”
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
