• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 27, 2025

    रेलवे फाटक 140 पर दो दिन मेंटेनेंस, 28-29 अक्टूबर को बंद रहेगा रास्ता

    अलवर ज़िले में राजगढ़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित राजगढ़-टहला मार्ग का रेलवे फाटक संख्या 140 दो दिन के लिए बंद रहेगा। रेलवे ट्रैक की मशीनों की मरम्मत के चलते यह फाटक 28 और 29 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा।

    रेलवे के पीडब्ल्यूआई जितेंद्र मीणा ने बताया कि यह कार्य ट्रैक की सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए किया जा रहा है। फाटक बंद रहने के दौरान वाहन चालक अंडरपास 139 और 141 या रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) 142 का उपयोग वैकल्पिक मार्ग के रूप में कर सकते हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories