• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 02, 2026

    रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक घटनाएं, अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

    राजस्थान के Alwar शहर के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिल्ली-अलवर रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग स्थानों से दो लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

    पहले मामले में मृतक की पहचान अपनाघर शालीमार निवासी संजय अग्रवाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि वह स्कूटी से रेलवे ट्रैक तक पहुंचे और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

    परिजनों के अनुसार, संजय सुबह करीब 8 बजे घर से बिना बताए निकले थे और शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने घटना की जानकारी दी। बाद में मोर्चरी में शव की पहचान की गई। मृतक के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक विवाहित बेटी है।

    दूसरा शव रूपबास पुलिया के पास सुबह करीब 6:15 बजे मिला, जिसकी पहचान दिल्ली के भजनपुरा निवासी मुकेश (34) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक की जेब से पर्स और मोबाइल फोन मिला, जिसके आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुकेश भीलवाड़ा में एक कंपनी में कार्यरत था और जयपुर से दिल्ली लौट रहा था। रात में पत्नी से उसकी बातचीत भी हुई थी, लेकिन सुबह से पहले उसका फोन बंद हो गया। आशंका है कि वह ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हुआ।

    पुलिस का कहना है कि एक मामले में आत्महत्या और दूसरे में हादसे की आशंका है, हालांकि दोनों मामलों की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    Tags :
    Share :

    Top Stories