दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर शनिवार रात करीब 10 बजे एक दिल्ली नंबर की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार युवक और युवती सुरक्षित बच गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
बहरोड़ थाने के एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि प्रीत ढाबास निवासी मुबारकपुर, दिल्ली अपने एक साथी के साथ कार से जयपुर जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, कार जैसे ही प्रिंस होटल के पास पहुंची, अचानक चालक संतुलन खो बैठा और कार पलट गई। तेज रफ्तार के कारण कार सड़क पर कई बार घूमती हुई पलटी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि दोनों सवारों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। शुरुआती जांच में चालक और उसका साथी सुरक्षित पाए गए।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
