सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर जोन में इन दिनों बाघिन ST-19 और ST-2302 की लगातार साइटिंग हो रही है। ST-2302 अपने दो शावकों के साथ नजर आई, जिसके बाद वन विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से जंगल क्षेत्र में सतर्क रहने की अपील की है। विभाग के अनुसार अलवर बफर क्षेत्र में फिलहाल 11 बाघ और बाघिन सक्रिय हैं। ST-19 अपने चार शावकों के साथ बारा लिवारी, श्योदानपुरा, फायरिंग रेंज और जम्मुशाना क्षेत्र में घूम रही है, जबकि ST-2302 बाला किला, अंधेरी चौड़ की होदी, किशन कुंड नाला और जयविलास क्षेत्र में देखी गई है।
वन अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि शावकों के साथ रहने के दौरान बाघिनें बेहद आक्रामक हो सकती हैं। ऐसे में बिना अनुमति जंगल में प्रवेश, ट्रैकिंग या पैदल घूमना खतरनाक साबित हो सकता है। विभाग ने लोगों से राज्य सरकार और वन विभाग की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
दूसरी ओर, बाघिन और उसके शावकों की साइटिंग से पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है। बॉलीवुड फोटोग्राफर राहुल दत्ता ने भी सरिस्का पहुंचकर कई बार सफारी की और बाघिन व शावकों के खास पलों को कैमरे में कैद किया। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर कहते थे कि सरिस्का में टाइगर दिखाई नहीं देते, लेकिन सफारी के दौरान उन्हें बेहद करीब से टाइगर फैमिली देखने का मौका मिला।
वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हिमांशु ने बताया कि गर्मी के मौसम में अप्रैल से जून के बीच टाइगर ज्यादा सक्रिय रहते हैं और अक्सर वाटर प्वाइंट के आसपास नजर आते हैं। सफारी के दौरान पहले दिन बाघिन ST-2302 पानी पीते हुए दिखाई दी, दूसरे दिन उसका एक शावक सफारी ट्रैक पर टहलता नजर आया और तीसरे दिन बाघिन अपने शावकों के साथ पेड़ों की छांव में आराम करती दिखी।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
