सरिस्का टाइगर रिज़र्व में एक बार फिर बाघों के बीच क्षेत्रीय दावेदारी को लेकर संघर्ष शुरू हो गया है। सदर रेंज को लंबे समय से बाघ एसटी-21 युवराज का इलाका माना जाता रहा है, लेकिन अब युवा बाघ एसटी-2304 यहां अपनी मौजूदगी बढ़ाने लगा है। इसी टेरिटरी की लड़ाई में एसटी-2304 घायल हो गया।
घायल होने के बाद घानका एनिकट के पास टाइगर STF-2304 को पानी पीते और नहाते हुए देखा गया। सामने आए वीडियो में उसके चेहरे, विशेष रूप से नाक पर, साफ़ घाव दिखाई दे रहा है।
वनकर्मियों का मानना है कि यह घाव एसटी-21 और एसटी-2304 के बीच हुई फाइट का नतीजा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, क्योंकि घटना के बाद आसपास एसटी-21 दिखाई नहीं दिया है। टाइगर एसटी-2304 लगभग पांच मिनट तक पानी में बैठा रहा और फिर जंगल की ओर निकल गया।
एसटी-2304 की लगातार मौजूदगी बढ़ी
सदर गेट से आगे के जंगल में एसटी-21 युवराज नियमित रूप से दिखाई देता था, लेकिन पिछले करीब एक महीने से उसकी सीमा में लगातार एसटी-2304 की मौजूदगी दर्ज की जा रही थी। तभी अनुमान लगाया जा रहा था कि दोनों के बीच टकराव हो सकता है, और अब वह संभावना करीब-करीब सच दिखाई दे रही है।
वंश और मूवमेंट
घायल बाघ एसटी-2304 बाघिन एसटी-17 का बेटा है। एसटी-17 ने वर्ष 2022 में दो नर शावकों — एसटी-2304 और एसटी-2305 — को जन्म दिया था। पहले एसटी-2304 अकबरपुर रेंज में घूमता था, लेकिन अब वह स्थायी रूप से जोन 1-2 (सदर रेंज) को अपना ठिकाना बना रहा है।
वहीं दूसरा भाई एसटी-2305 पिछले वर्ष भटककर बांदीकुई और जयपुर वन मंडल तक पहुंच गया था, लेकिन वर्तमान में अजबगढ़ रेंज में स्थायी हो गया है।
आने वाले दिनों में बढ़ सकती है हलचल
वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि युवा बाघ एसटी-2304 अब वयस्क हो रहा है और वह एसटी-21 युवराज की टेरिटरी में लगातार गहराई तक प्रवेश कर रहा है। ऐसे में संभावना है कि अपना इलाका बचाने के लिए एसटी-21 और कब्जा जमाने के लिए एसटी-2304 के बीच आने वाले समय में बड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
