• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 02, 2026

    सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन ST-28 की मौत, बाघ से संघर्ष में जान जाने की आशंका

    सरिस्का टाइगर रिजर्व के जंगल में एक टाइग्रेस कम हो गई है। अकबरपुर रेंज के बालेटा नाका के पास सोमवार को बाघिन ST-28 का शव मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि टैरिटरी को लेकर दो बाघों के बीच हुई लड़ाई में बाघिन की मौत हुई है।

    मामले की जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से सरिस्का प्रशासन को मिली। सूचना मिलते ही अकबरपुर रेंज के वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। इसके बाद बाघिन के शव को बालेटा नाका पर लाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई।

    वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती साक्ष्यों में बाघिन के शरीर पर संघर्ष के निशान पाए गए हैं, जिससे टैरिटरी फाइट में मौत की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

    वन प्रशासन के अनुसार, सरिस्का टाइगर रिजर्व में इससे पहले कुल 50 टाइगर फैमिली (11 नर बाघ, 18 बाघिन और 21 शावक) मौजूद थे। बाघिन ST-28 की मौत के बाद यह संख्या घटकर 49 रह गई है।

    वन विभाग की ओर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories