राजस्थान के अलवर में कड़ाके की सर्दी का असर अब साफ तौर पर नजर आने लगा है। गुरुवार सुबह ओस की बूंदें जम गईं, जिससे लोगों को तेज ठंड और कंपकपी का सामना करना पड़ा। बुधवार रात जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है।
सुबह के समय खेतों में फसलों पर भारी ओस जमी हुई दिखाई दी। इसके अलावा सूखी घास और लकड़ियों पर भी बर्फ जैसी परत नजर आई। जिले में पिछले कई दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है।
शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन
जिले में बीते कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि सोमवार को पूरे दिन कोहरा छाया रहा और मौसम पूरी तरह नहीं खुल पाया था। इसके बाद से लगातार आसमान साफ है और दिन में धूप खिल रही है। गुरुवार को भी मौसम साफ रहा, लेकिन इसके बावजूद शीतलहर का असर बना हुआ है।
बुधवार को सुबह करीब 9 बजे से ही शीतलहर चलनी शुरू हो गई थी, जो दोपहर और शाम तक कभी धीमी तो कभी तेज गति से चलती रही। गुरुवार सुबह भी हल्की शीतलहर महसूस की गई, जिससे लोगों को ठंड का अहसास और बढ़ गया।
फसलों के लिए फायदेमंद मौसम
हालांकि, कृषि विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल इस मौसम से फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उल्टा यह ठंड और ओस का असर फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
