• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 26, 2026

    स्टूडेंट्स के बीच खूनी झड़प का VIDEO सामने आया: बैग विवाद ने लिया हिंसक रूप, 17 गिरफ्तार

    अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के नयाबास इलाके में सोमवार देर रात दो पीजी में रहने वाले छात्रों के बीच जमकर पथराव हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पूरी कॉलोनी में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे 17 छात्रों को गिरफ्तार किया है।

    थाना प्रभारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि एक छात्र का बैग गायब हो गया था। छात्र को शक था कि दूसरी पीजी में रहने वाला युवक उसका बैग ले गया है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

    रात करीब 11:30 बजे दोनों गुट सड़क पर उतर आए और एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। पथराव और शोर-शराबे से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के कारण घरों में दुबक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए।

    पुलिस ने मामले में 17 छात्रों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्र एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories