• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 24, 2026

    संदिग्ध सूटकेस की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच के बाद राहत मिली

    अलवर शहर में जय पलटन गेट के सामने मुख्य सड़क पर शनिवार दोपहर एक लावारिस सूटकेस मिलने से हड़कंप मच गया। संदिग्ध वस्तु की सूचना मिलते ही आर्मी, सीआईडी और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी गई।

    आर्मी के जवानों ने सूटकेस के आसपास सुरक्षा घेरा बना लिया, जबकि सीआईडी स्पेशल सेल और पुलिस टीम ने मेटल डिटेक्टर से उसकी जांच शुरू की। करीब डेढ़ घंटे चली जांच के बाद सूटकेस को खोला गया, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। सूटकेस पूरी तरह खाली निकला, जिसके बाद अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

    जानकारी के अनुसार यह सूटकेस जय पलटन के मुख्य गेट से कुछ दूरी पर सड़क किनारे पड़ा मिला था। सूचना मिलने के बाद अखैपुरा थाना पुलिस और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस के मौके पर पहुंचने में देरी का आरोप भी लगाया।

    सीओ सिटी अंगद शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सूटकेस खाली मिला है। संभावना है कि किसी ने पुराना बैग यहां छोड़ दिया हो। बावजूद इसके पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस वहां किसने रखा।

    Tags :
    Share :

    Top Stories