• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 06, 2026

    साउथ अफ्रीका, केन्या और नीदरलैंड के खिलाड़ी शामिल, विजेता को 7500 डॉलर इनाम

    अलवर में 8 फरवरी रविवार को सुबह 5:30 बजे आयोजित होने वाली अलवर टाइगर मैराथन (इंटरनेशनल हाफ मैराथन) 2026 में भारत सहित 8 देशों के 18 हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। केन्या, नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका समेत कई देशों के खिलाड़ी अलवर पहुंच चुके हैं। इस मैराथन का सबसे बड़ा पुरस्कार 7500 डॉलर (करीब 6.78 लाख रुपए) रखा गया है।

    शुक्रवार को मूसी महारानी की छतरी पर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा मीडिया प्रभारी एलएन गुप्ता ने बताया कि इस बार करीब 18,600 धावक भाग लेंगे, जिनमें 30 से अधिक विदेशी रनर शामिल हैं। पहले वर्ष इस मैराथन में लगभग 9 हजार प्रतिभागी जुड़े थे। प्रतियोगिता कुल 8 कैटेगरी में होगी—21 किमी में इंटरनेशनल एलीट मेल, फोर्स और ओपन वर्ग; 10 किमी में दो वर्ग; 5 किमी ओपन रन और 2 किमी में पैरा एथलीट शामिल रहेंगे।

    वी शक्ति ट्रस्ट की संयोजक प्रज्ञा यादव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ जंगल और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। सरिस्का टाइगर रिजर्व के इतिहास में पहली बार देश के 58 टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर अलवर में होने वाले सम्मेलन में शामिल होंगे और 8 फरवरी को मैराथन में भी भाग लेंगे।

    मैराथन के सह संयोजक अरुण जैन ने बताया कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रयासों से अलवर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण कदम है। पहले साल 9 हजार प्रतिभागी जुड़े थे, जो इस बार बढ़कर 18 हजार से अधिक हो गए हैं।

    मैराथन रूट पर हर 600 मीटर पर कुल 40 उत्साहवर्धन प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां व्यापारी और सामाजिक संस्थाएं धावकों का स्वागत करेंगी। प्रतिभागियों के लिए प्रवेश बाल भारती स्कूल की ओर से रखा गया है, जहां वार्म-अप के लिए देशभक्ति और प्रेरणादायक गीतों के साथ विशेष व्यवस्था की गई है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories