• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 04, 2026

    शहर में पैदल घूमते दिखे गोतस्कर, गाय ले जाते VIDEO वायरल होने से मचा हड़कंप

    अलवर शहर में गोवंश तस्करी के तरीके बदलते नजर आ रहे हैं। पहले पिकअप वाहनों का इस्तेमाल करने वाले संदिग्ध अब गायों को पैदल ले जाते दिख रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार सुबह करीब 5 बजे जुबली बास क्षेत्र में सामने आया।

    स्थानीय निवासी और पशु प्रेमी वरुण विरमानी ने बताया कि तड़के घर के पास दो युवक गायों को पैदल ले जाते दिखे। पूछने पर उन्होंने कहा कि वे गायों को गोशाला ले जा रहे हैं और आगे खड़ी अन्य गायों को भी साथ ले जाएंगे।
    हालांकि शक होने पर जब विरमानी ने उनका पीछा किया, तो दोनों युवक गायों को छोड़कर दाऊदपुर की ओर भाग गए।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले देर रात पिकअप वाहनों में गोवंश ले जाने की घटनाएं सामने आती थीं, लेकिन अब संदिग्ध पैदल ही गायों को हांक कर ले जाने लगे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    कोतवाली पुलिस के अनुसार, इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories