• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 08, 2025

    शोरूम में बवाल! महिला ने मैनेजर को जड़ा थप्पड़, युवक की धमकी- मंत्री का रिश्ता है मेरा

    अलवर शहर में बुधवार शाम एक महिला ने शराब के नशे में वुडलैंड शोरूम में जमकर हंगामा किया। अंबेडकर सर्किल और भगत सिंह सर्किल के बीच स्थित शोरूम में महिला ने पहले मैनेजर को थप्पड़ मारा, फिर पत्थर से कांच तोड़ दिया। इसके बाद अपने साथी युवक के साथ मिलकर शोरूम से सामान उठाया और कार में बैठकर फरार हो गई।

    घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। महिला के साथ आए युवक ने खुद को मंत्री का भतीजा बताते हुए लोगों को धमकाने की कोशिश की। हालांकि, मंत्री संजय शर्मा ने साफ कहा कि यह युवक उनका भतीजा नहीं है।

    कोतवाली थाने के एएसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने हंगामा करने वाले युवक और युवती दोनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शराब के नशे में थे और उनसे पूछताछ की जा रही है।

    सैंडल खरीदने पहुंचे और मचा दिया बवाल

    शोरूम मैनेजर विक्रम के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7:15 बजे एक कार से युवक और महिला आए। उन्होंने 8,400 रुपए कीमत के दो जोड़ी सैंडल पसंद किए और भुगतान के लिए चेक देने लगे। जब चेक लेने से मना किया गया तो दोनों गाली-गलौज और झगड़ा करने लगे।

    महिला ने कर्मचारियों से हाथापाई की और जब सैंडल रोकने की कोशिश की गई तो गुस्से में ड्राइवर को सैंडल थमा दिए और खुद शोरूम से कुछ सामान उठाकर ले गई। हंगामे के बीच कर्मचारियों ने उनकी कार के आगे पत्थर रख दिए, लेकिन महिला ने गाड़ी पत्थरों के ऊपर से चढ़ाकर भगा ली। ड्राइवर पहले ही मौके से भाग चुका था।

    Tags :
    Share :

    Top Stories