• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 10, 2025

    शराब ठेके के पीछे संदिग्ध हालत में मिला ट्रक ड्राइवर का शव, मौत के कारणों की जांच जारी

    भिवाड़ी के सांथलका गांव में स्थित एक शराब ठेके के पीछे तमिलनाडु के एक ट्रक ड्राइवर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामशेखर, निवासी मुस्लिम थम्मापट्टी गांव, जिला सलेम (तमिलनाडु) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    यूआईटी थानाधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि रामशेखर गुरुवार शाम अपने खलासी के साथ सेंट गोबेन कंपनी में माल लोड करने भिवाड़ी पहुंचा था। रात को वह ट्रक से उतरकर कहीं चला गया और पूरी रात वापस नहीं लौटा।

    शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह कुलदीप द्वारा संचालित शराब ठेके पर पहुंचा और एक पव्वा शराब खरीदी। ठेके के सेल्समैन सुनील के अनुसार, शराब लेने के बाद रामशेखर पीछे जाकर शराब पीने लगा और वहीं लेट गया। दोपहर करीब 12 बजे जब सुनील पीछे गया, तो उसने रामशेखर को मृत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना पर यूआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

    पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उसके खलासी के बयान के आधार पर की गई। खलासी ने बताया कि रात में रामशेखर अचानक कहीं चला गया था। पुलिस ने शव को भिवाड़ी जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

    थानाधिकारी सत्यनारायण ने कहा कि मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल कोई संदिग्ध परिस्थिति नहीं दिख रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। ठेके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा चुके हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories