• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    June 02, 2026

    आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल में खून के निशान, कर्मचारियों ने जताई अनहोनी की आशंका

    स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में मिले खून के निशान, हिंसक घटना की आशंका

    अलवर जिले के रूपबास स्थित स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में मंगलवार सुबह खून के निशान मिलने से सनसनी फैल गई। परिसर की फर्श और दीवारों पर खून फैला हुआ मिला, वहीं जूते-चप्पलों के खून से सने निशान भी दिखाई दिए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

    मामला अरावली विहार थाना क्षेत्र का है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने परिसर में किसी हिंसक घटना या मारपीट की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लतेश शर्मा ने बताया कि सुबह केंद्र पहुंचने पर परिसर में कई जगह खून के धब्बे दिखाई दिए, जो धीरे-धीरे सूख रहे थे। दीवारों और जमीन पर बने निशानों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यहां किसी के साथ मारपीट हुई है या कोई गंभीर घटना घटी है।

    उन्होंने बताया कि स्कूल पुलिस मुख्यालय से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। स्कूल परिसर में एक बड़े पेड़ के नीचे पिछले कुछ दिनों से एक महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ रह रही थी, लेकिन घटना के बाद से वह परिवार भी वहां दिखाई नहीं दिया।

    घटना की जानकारी स्कूल प्राचार्य ने अरावली विहार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपक ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम भेजी गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories