• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 09, 2026

    तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए परिजन, डॉक्टरों ने मृत बताया

    अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के बिलेटा गांव में 24 साल की विवाहिता की मौत हो गई। महिला की अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने पहले उसे झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर दिखाया। उसके बाद अलवर जिला अस्पताल लेकर आए। परिवार का कहना है कि मौत का कारण ही पता नहीं चला। अचानक उल्टियां व पेट दर्द हुआ था। मृतक के चार बच्चे हैं।

    पेट में दर्द और उल्टी हुई थी

    मृतक के चाचा ने बताया कि बिलेटा निवासी राहुल की पत्नी दिलशाना को शुक्रवार रात अचानक पेट में तेज दर्द और उल्टियां होने लगी। परिजन उसे तुरंत एक निजी क्लीनिक पर लेकर पहुंचे, जहां उसने दवा दी। ग्लूकोज भी लगाई। लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ।

    पति दूध बेचने का काम करता है

    परिजन शनिवार सुबह अलवर जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार छोटे बच्चे हैं। पति राहुल गांव में दूध बेचने का काम करता है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

    राजगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    Tags :
    Share :

    Top Stories