• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 15, 2026

    तेज आंधी और बारिश से अलवर में असर, कई पेड़ टूटे; मौसम विभाग की चेतावनी

    अलवर में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शहर और जिले में लगातार धूल भरी आंधी चल रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी तेज आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    हालांकि सुबह से तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का असर भी बढ़ गया है। गुरुवार को अलवर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

    बुधवार शाम अचानक मौसम बदलने के बाद तेज धूल भरी आंधी चली थी। आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर बिजली के खंभे और लाइनें टूटने से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही।

    गुरुवार को भी दिनभर मौसम अस्थिर बना रहा। आसमान में बादल छाए रहे और शाम होते ही एक बार फिर तेज हवाएं चलने लगीं। रात करीब 9 बजे के बाद तेज आंधी का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। हालांकि बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी बनी रही।

    मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम को एक बार फिर तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories