अलवर के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां करीब 32 वर्षीय युवक ने पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 9 बजे रूपबास पुलिया के पास हुई।
पुलिस के अनुसार, युवक ने अचानक पैसेंजर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत जीआरपी (रेलवे पुलिस) को सूचना दी। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अलवर रेलवे स्टेशन ले जाया गया, जिसके बाद सदर थाना पुलिस को अवगत कराया गया।
सदर थाना के एएसआई रूपचंद मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। उन्होंने बताया कि जीआरपी से सूचना मिलने के बाद शव को अस्पताल भिजवाया गया है।
फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 32 वर्ष है। उसने भूरे रंग की जैकेट, सफेद शर्ट और नीली पैंट पहन रखी थी। गले में काला धागा बंधा हुआ था, चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी और पैरों में चप्पल थी। एक खास पहचान यह है कि उसके दाहिने हाथ में दो अंगूठे हैं।
पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है और आसपास के थानों में सूचना भेज दी गई है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
