अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे में एक और घायल युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को जयपुर में उपचार के दौरान तीसरे घायल ने दम तोड़ दिया। यह वही हादसा है, जिसमें पांच दिन पहले खरीदी गई नई स्कॉर्पियो सात बार पलटकर चकनाचूर हो गई थी। हादसे में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है।
देर रात ढाई बजे हुआ था हादसा
घटना 7 नवंबर को दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चैनल नंबर 122.1 के पास हुई थी। देर रात करीब ढाई बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी इतनी तेज गति से पलटी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
एक की मौके पर मौत, चार गंभीर घायल
हादसे में चालक कप्तान (निवासी धमरेड़, राजगढ़) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि जितेंद्र पुत्र पप्पूराम जागा, राकेश पुत्र जगदीश, डैनी जागा पुत्र पप्पूराम जागा और धर्मेंद्र पुत्र पप्पूराम जागा गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को पहले अलवर लाया गया, जहां से गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया।
9 नवंबर को धर्मेंद्र की मौत, अब तीसरे घायल ने भी तोड़ा दम
इलाज के दौरान 9 नवंबर को धर्मेंद्र (26) ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह तीसरे घायल डैनी जागा (निवासी बारलाबास, राजगढ़) ने भी जयपुर के सरकारी अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, डैनी टैक्सी ड्राइवर था और एक बेटी का पिता था।
दिल्ली से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, राजगढ़ निवासी जितेंद्र ने हादसे से केवल पांच दिन पहले ही नई स्कॉर्पियो खरीदी थी। वह इसे मॉडिफाई करवाने दिल्ली ले गया था। वापस लौटते समय अचानक तेज धमाके के बाद गाड़ी बेकाबू हुई और करीब सात बार पलटकर सड़क पर चकनाचूर हो गई।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
