• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 09, 2026

    थाने के सामने हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक सवार ने तोड़ा दम

    बानसूर के कोटपूतली रोड पर पुलिस थाने के सामने शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक कोटपूतली जिले का निवासी था और बाइक से अपने घर लौट रहा था। हादसा शाम करीब 7:30 बजे हुआ।

    जानकारी के अनुसार, कोटपूतली निवासी रमेश सोलंकी (58) बानसूर से कोटपूतली जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को एक पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके ऊपर चढ़ गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    सूचना मिलने पर बानसूर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निशुल्क रोटी बैंक एम्बुलेंस की सहायता से बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    बताया जा रहा है कि हादसे से एक दिन पहले ही रोटी बैंक एम्बुलेंस संचालक आर.सी. यादव ने कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह को ज्ञापन देकर पुलिस थाने के सामने करीब 500 मीटर सड़क की जर्जर हालत को लेकर चिंता जताई थी। ज्ञापन में बताया गया था कि खराब सड़क के कारण पिछले एक साल में यहां 10 सड़क हादसे हो चुके हैं। शुक्रवार को हुए हादसे के बाद इस मार्ग पर मौतों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories