• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 10, 2025

    दीपावली से पहले अलवर फूड विभाग एक्शन में, मिलावटी सामान पर कसी नकेल

    अलवर दीपावली पर्व नजदीक आने के साथ ही अलवर फूड विभाग खाद्य सुरक्षा को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में है। विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। फूड विभाग के अधिकारी केशव गोयल ने बताया कि आज केंडल गंज क्षेत्र में नमक की जांच के दौरान गड़बड़ी पाई गई, जिसके बाद कार्रवाई की गई। इसके बाद इटराना के पास एक गोदाम से 3 हजार किलो से अधिक नमक जप्त किया गया। टीम ने मौके पर एक वाहन को भी रोका, जिसमें संदिग्ध घी और अन्य खाद्य पदार्थ मिले। सभी सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।

    इसी के तहत दाउदपुर फाटक के पास दो मिठाई भंडारों पर बर्फी और कलाकंद के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। अधिकारियों ने बताया कि दीपावली के दौरान मिलावटी मिठाई और घी की बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यापारी मिलावटखोरी में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फूड विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि वे खाद्य सामग्री खरीदते समय सावधानी बरतें और किसी तरह की शिकायत तुरंत विभाग को दें।

    Tags :
    Share :

    Top Stories