• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 17, 2026

    उल्टी-दस्त के बाद बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान प्रिंसिपल ने तोड़ा दम

    अलवर के सदर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार निवासी 42 वर्षीय प्रिंसिपल विक्रम सिंह गोठवाल की उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को जिला अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार विक्रम सिंह मूल रूप से राठ नगर के रहने वाले थे और वर्तमान में शालीमार क्षेत्र में परिवार के साथ किराए के फ्लैट में रह रहे थे। वे तिजारा के गेलपुर स्थित राजकीय विद्यालय में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थे।

    मृतक के दोस्त सत्यपाल यादव ने बताया कि दो दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें लगातार उल्टी-दस्त की शिकायत हो रही थी, जिसके बाद परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान शनिवार शाम उनकी मौत हो गई।

    परिजनों के अनुसार विक्रम सिंह पूरी तरह स्वस्थ थे और अचानक तबीयत बिगड़ने से परिवार सदमे में है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories