अलवर में पहली बार AC हॉल में होगी विष्णु महापुराण कथा, श्रद्धालुओं को नौतपा की गर्मी से मिलेगी राहत
अलवर में पहली बार वातानुकूलित (AC) हॉल में विष्णु महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच सात दिनों तक चलने वाली इस कथा में श्रद्धालुओं को आस्था के साथ-साथ गर्मी से भी राहत मिलेगी। कथा के दौरान छत्तीसगढ़ से आए आदिवासी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी तैयार करेंगे।
विष्णु पुराण कथा का आयोजन वेंकटेश बालाजी दिव्यधाम मंदिर ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है। कथा 30 मई से शुरू होकर 5 जून तक चलेगी। भीषण गर्मी को देखते हुए इसका आयोजन प्रताप ऑडिटोरियम के वातानुकूलित हॉल में किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु आरामदायक वातावरण में धार्मिक प्रवचन सुन सकेंगे।
कथा का समय प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक रहेगा। आयोजन को लेकर शहर में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है।
पहली बार निकलेगी तुलसी यात्रा
सुदर्शनाचार्य महाराज ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में भगवान श्रीहरि विष्णु को प्रिय हरि प्रिया तुलसी माताजी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा को ‘तुलसी यात्रा’ नाम दिया गया है। अलवर में इस तरह की यात्रा और विष्णु पुराण कथा का आयोजन पहली बार किया जा रहा है।
कथा के दौरान वेंकटेश बालाजी दिव्यधाम मंदिर में भगवान विष्णु का विशेष पूजन-अर्चन भी होगा।
आयोजन की प्रमुख विशेषताएं
-
कथा में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा।
-
प्रतिदिन श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की जाएगी।
-
तीन घंटे की कथा AC हॉल में आयोजित होगी।
-
महाप्रसादी तैयार करने के लिए छत्तीसगढ़ से आदिवासी बंधु आए हैं।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
