अलवर में चल रहे ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण अभियान का असर अब ग्रामीण इलाकों में साफ नजर आने लगा है। जल संरक्षण कार्यों से गांवों का भूजल स्तर बढ़ा है, जिससे खेती और पशुपालन दोनों को फायदा मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जोहड़ों और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी योजनाओं से पानी की समस्या काफी हद तक कम हुई है।
अभियान के तहत जोहड़ों का निर्माण, बारिश के पानी का संग्रहण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और गोचर भूमि विकास जैसे कार्य किए जा रहे हैं। रामगढ़ ब्लॉक के बगड़ राजपूत गांव में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) के तहत करीब 29 लाख रुपए की लागत से तीन जोहड़ बनाए गए हैं। इनमें करीब 24 लाख लीटर पानी संग्रहित किया जा सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि जोहड़ बनने के बाद गांव का जल स्तर सुधरा है और पशुओं के लिए पानी की समस्या भी दूर हुई है। गांव में 75 बीघा गोचर भूमि पर चारागाह विकास कार्य कराए गए हैं। यहां हजारों फलदार और छायादार पौधे लगाए गए हैं तथा चारे के लिए घास विकसित की गई है। पौधों की सिंचाई के लिए सोलर पंप लगाए गए हैं, जिससे बिजली खर्च कम होने के साथ हरियाली भी बढ़ी है।
इसके अलावा पुराने बोरिंग को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़ा गया है। कई घरों में सॉक पिट और विभिन्न गांवों में मैजिक पिट बनाए गए हैं, जिससे बारिश का पानी जमीन में समा रहा है और कीचड़ की समस्या कम हुई है।
रामगढ़ ब्लॉक के चकमीणापुरा गांव में सीएसआर के तहत मीर सरोवर का निर्माण कराया गया है। वहीं ढाढोली और नंगली मेघा ग्राम पंचायत भवनों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़ा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जल संरक्षण कार्यों से खेती और पशुपालन को सीधा लाभ मिल रहा है, जबकि चारागाह विकास से गोचर भूमि पर हरियाली बढ़ी है और अतिक्रमण की समस्या में भी कमी आई है।
जिले में पिछले दो वर्षों में जल संचय जनभागीदारी अभियान और मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के तहत करीब 40 हजार जल संरचनाएं तैयार की गई हैं। इनमें जोहड़, मैजिक पिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और अन्य जल संरक्षण कार्य शामिल हैं। बुधवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने मीडिया को इन इलाकों का दौरा कराया, जहां किसानों और ग्रामीणों ने अभियान के सकारात्मक परिणाम साझा किए।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
