अलवर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को पूरे अलवर शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नेहरू उद्यान से “यूनिटी मार्च” निकाला गया, जिसे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी, विद्यार्थी, समाजसेवी और सैकड़ों नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस “एक भारत” का सपना देखा था, वह आज “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के रूप में साकार हो रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता और विकास में योगदान दें। यादव ने बताया कि यह पदयात्रा स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के उद्देश्य से निकाली जा रही है, तथा जिले में ऐसी तीन और यात्राएं आयोजित की जाएंगी।
मार्च नेहरू उद्यान से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ पुलिस लाइन तक पहुंचा। पूरे रास्ते में “सरदार पटेल अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारे गूंजते रहे।
इसी दौरान अलवर पुलिस की ओर से “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन भी किया गया। जय पलटन से शुरू हुई इस दौड़ में एसपी सुधीर चौधरी, एडिशनल एसपी शरणं कांबले, पुलिस अधिकारी, जवान और शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
एनईबी थाना इंचार्ज दिनेश चंद मीणा के नेतृत्व में पुलिस जवानों और सीएलजी मेंबर्स ने उत्साह के साथ दौड़ लगाई। वहीं, सदर थाना, शिवाजी पार्क, अरावली विहार समेत अन्य थानों की टीमों ने भी अलग-अलग रूट पर ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजित की।
एडिशनल एसपी शरणं कांबले ने कहा कि सरदार पटेल के लौह संकल्प और देश की एकता के प्रति समर्पण से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अलवर पुलिस ने इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया है कि एकजुट भारत ही सशक्त भारत की पहचान है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
