• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    November 08, 2025

    आलिया-रणबीर की बेटी राहा के बर्थडे पर जुटे बॉलीवुड सितारे, दादी नीतू कपूर ने शेयर कीं खास तस्वीरें

    बिग बॉस 19 आए दिन रोमांचक होता जा रहा है। हर शनिवार-रविवार शो में वीकएंड का वार होता है, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान आते हैं और प्रतियोगियों की हफ्तेभर की रिपोर्ट पेश करते हैं। अब एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान को तान्या मित्तल पर भड़कते देखा जा रहा है। साथ ही वो तान्या की गेम प्लानिंग की पोल खोलते दिख रहे हैं। देखें प्रोमो।

    तान्या का गेम प्लान हुआ चौपट
    शो के आगामी एपिसोड के नए प्रोमो में होस्ट-अभिनेता सलमान खान, तान्या को कुछ कहते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘तान्या आपका नॉमिनेशन प्लान तो बर्बाद हो गया। बिग बॉस ने तो आपको अमाल का ऑप्शन ही नहीं दिया। आपने इतना बिल्डअप दिया कि मैं सबके सामने अमाल को भैया बोलूंगी। जलाना चाह रही थी, उकसाना चाह रही थी, लेकिन किसी को भी फर्क नहीं पड़ा। अब भैया से सैंया पर तो जा नहीं सकते। अगर यही आपका गेम है तो वाह आपका क्या गेम है।'

    तान्या और अमाल मलिक में आ चुकी हैं दूरियां
    आपको बताते चलें कि एक समय बिग बॉस 19 के घर में कहा जा रहा था कि तान्या और अमाल के बीच ज्यादा नजदीकियां बढ़ गई हैं। इसके बाद दोनों में अचानक अनबन हो गई। बता दें कि अमाल मलिक ने तान्या मित्तल को नकली कहा था। इसलिए, तान्या का दिल टूट गया। शो में नॉमिनेशन टास्क के दौरान तान्या मित्तल ने अशनूर कौर और कुनिका सदानंद का नाम लिया था और उन्होंने अशनूर को नॉमिनेट किया।

    नीलम गिरी और अभिषेक बजाज शो से बाहर
    इसबार शो में डबल एविक्शन होगा। पहले नीलम गिरी को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया और अब दूसरा नाम जिसने सबको चौंका दिया, वह हैं अभिषेक बजाज। 'बिग बॉस' के अपडेट्स देने वाले पेज ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिए पुष्टि की कि इस हफ्ते अभिषेक बजाज को घर से बाहर कर दिया गया है। शो की शुरुआत से ही अभिषेक को एक स्ट्रॉन्ग प्लेयर माना जा रहा था, लेकिन वोटिंग के नतीजों ने सबको चौंका दिया।

    Tags :
    Share :

    Top Stories