आर्यन खान अपनी डेब्यू सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। वे बतौर निर्देशक करियर शुरू कर रहे हैं। उनकी डेब्यू सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे रही है। बुधवार को आयोजित सीरीज की स्क्रीनिंग में फिल्म जगत की कई चर्चित हस्तियों ने शिरकत की। इसके अलावा आर्यन खान की कथित गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी भी पहुंचीं और अपने लुक से लाइमलाइट लूटी।
ब्लैक आउटफिट में पहुंचीं लारिसा
आर्यन खान अपने डेब्यू के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में छाए हैं। लारिसा बोन्सी के साथ उनके कथित अफेयर के चर्चे खूब चल रहे हैं। अब जब उनकी डेब्यू सीरीज की स्क्रीनिंग रखी गई तो यहां भी लारिसा ने शिरकत की और अपने स्टाइलिश लुक से खूब ध्यान खींचा। वे ब्लैक कलर के आउटफिट में पहुंचीं और पैप्स को पोज देती दिखीं। लारिसा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कौन हैं लारिसा?
आर्यन और लारिसा को कई मौकों पर साथ देखा गया है। इस साल न्यू ईयर पार्टी में भी दोनों साथ नजर आए थे। लारिसा ब्राजीलियन एक्ट्रेस हैं। वे मॉडल और एक शानदार डांसर भी हैं। वे अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ काम कर चुकी हैं। लारिसा ने देसी बॉयज के गाने ‘सुबह होने न दे’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वे कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई हैं। लारिसा गुरु रंधावा के साथ ‘सूरमा-सूरमा’ म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं।
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की कास्ट
बात करें शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की तो इसमें लक्ष्य ललवानी, राघव जुयाल, बॉबी देओल और सहर बंबा लीड रोल में हैं। इसके अलावा बॉलीवुड जगत के कई दिग्गज सितारे भी नजर आएंगे। इस सीरीज में बॉलीवुड की कहानी को दिखाया गया है। इसके अलावा शो में तमाम सितारों के कैमियो भी हैं। जिनमें करण जौहर, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, सलमान खान और आमिर खान समेत कई स्टार्स शामिल हैं।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
