देओल परिवार से आने वाले अभय देओल ऐसे अभिनेता हैं, जो काफी सेलेक्टिव काम करते हैं। उन्होंने भले ही कम फिल्मों व वेब सीरीज में काम किया हो, लेकिन जितना भी किया है उसमें उनके अभिनय की तारीफ जरूर हुई है। इसके अलावा अभय अपने बयानों को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। अब एक बार फिर अभिनेता ने शादी और बच्चों को लेकर अपनी राय रखी है।
मैं क्यों धरती पर लाऊं बच्चा
डॉ. जय मदान के साथ पॉडकास्ट में अपनी हालिया बातीचत के दौरान अभय देओल ने शादी और बच्चों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि मैं बच्चे नहीं चाहता। अगर मुझे घर बसाना होता, तो मैं खुद बच्चे पैदा करने के बजाय गोद लेना पसंद करता। क्योंकि, मुझे नहीं पता मैं बस दुनिया को देखता हूं और सोचता हूं, मैं इस धरती पर बच्चा क्यों लाऊं? हालांकि, अभय ने कहा कि मैं इस धरती पर खुश हूं। लेकिन इस पर इतनी बढ़ती आबादी का बोझ नहीं डाला जा सकता। जो पहले से ही बहुत ज्यादा है। उसमें और ज्यादा आबादी जोड़ने से बचने की कोशिश करना, यही तो है। मैं भी बच्चे नहीं चाहता। और तो और अगर मैं चाहता भी हूं, तो दुनिया को देखकर सोचता हूं कि मैं इस दुनिया में एक बच्चे को क्यों लाऊं?
पता नहीं मैं कैसा पिता बनूंगा
अपने पेरेंट बनने पर भी इस दौरान अभय देओल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं न्याय कर पाऊंगा या नहीं। मैं अपनी भावनाओं को कैसे संभाल पाऊंगा? मुझे नहीं पता कि मैं कैसा महसूस करूंगा। मुझे लगता है कि अगर मेरा बच्चा होता तो मैं अभी जितना हूं, उससे ज्यादा कंट्रोल करने वाला और अधिकार जताने वाला होता। ऐसा हो सकता है। एक्टर ने कहा कि केयरिंग की भावना मुझमें मेरे परिवार में पली-बढ़ी है। खुद को संभालना एक मुश्किल स्थिति है। जैसे मैं अपनी सहज, स्वतंत्र और तनावमुक्त भावना को खोकर हमेशा तनावग्रस्त, सुरक्षात्मक और अधिकार जताने वाला हो जाऊं। इसलिए, मुझे लगता है कि हम बड़े होते हुए बहुत सुरक्षित थे। शायद मैं अपने बच्चे पर भी इसका प्रभाव डालूं।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
