बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan को मुंबई के Nanavati Hospital में भर्ती किए जाने की खबर सामने आई है। पत्रकार विक्की ललवानी ने दावा किया है कि बिग बी को 16 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह अस्पताल के ए-विंग की तीसरी मंजिल पर भर्ती हैं।
विक्की ललवानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि उन्होंने खुद अस्पताल पहुंचकर जानकारी की पुष्टि की। उन्होंने दावा किया कि Abhishek Bachchan भी मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन लंबे समय से पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
दैनिक भास्कर से बातचीत में डायरेक्टर Vivek Sharma ने कहा कि बिग बी की तबीयत काफी खराब है। वहीं परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि अमिताभ बच्चन को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
83 वर्षीय अमिताभ बच्चन पहले भी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ चुके हैं। फिल्म Coolie की शूटिंग के दौरान 1982 में हुए हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। उस हादसे में उनकी आंतें फट गई थीं और हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि डॉक्टरों ने जवाब तक दे दिया था। लंबे इलाज और कई ऑपरेशन के बाद उनकी जान बच सकी थी।
अमिताभ बच्चन ने खुद कई बार बताया है कि उनका 75 प्रतिशत लिवर खराब हो चुका है और वह केवल 25 प्रतिशत लिवर के सहारे जीवन जी रहे हैं। इसके अलावा वह अस्थमा और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझते रहे हैं।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
