• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 03, 2025

    बिग बॉस में गरमाए रिश्ते, अमाल मलिक और अभिषेक बजाज की लड़ाई ने बढ़ाया तनाव

    जब से बिग बॉस 19 रियलिटी शो शुरू हाेगा, कोई दिन ऐसा नहीं गया, जब प्रतियोगी के बीच बहसबाजी ना हुई हो। लेकिन अब यह नौबत हाथापाई तक आ चुकी है। शो के अपकमिंग प्रोमो में अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच हाथापाई हो गई। बाकी प्रतियोगी बड़ी मुश्किल से

    अभिषेक ने किया अमाल पर कमेंट
    शो के हालिया रिलीज प्रोमो में अशनूर कौर बाकी प्रतियोगियों के साथ एक टास्क में भाग ले रही थी। अशूनर ने सबका हौसला बढ़ाया। इसी बीच अभिषेक ने कहा कि अमाल तुझको यह बात समझ आई होगी, क्योंकि तू भौंकता बहुत है। इस पर अमाल नाराज हो गए और बोले कि जो उखाड़ना है, उखाड़ ले। आगे अभिषेक ने अमाल को धक्का मारा। फिर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी।

    प्रतियोगियों ने किसी तरह से झगड़ा रोका
    अमाल और अभिषेक के बीच झगड़ा रोकने के लिए बाकी प्रतियोगियों को दखल देना पड़ा। हो सकता है कि इस हाथापाई का नतीजा दोनों को भुगतना पड़ेगा। वीकएंड का वार में सलमान खान इस बात को लेकर अमाल और अभिषेक की क्लास ले सकते हैं।कई बार बिग बॉस ने भी ऐसी बातों पर सख्त एक्शन लिया है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories