भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने इतिहास रचते हुए न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम और सबसे कम उम्र के मेयर बनने का गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी और इस पल को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "बहुत बहुत बधाई जोहरान ममदानी जी। न्यूयॉर्क के 111वें मेयर बनने के लिए। आपने इतिहास रच दिया। बहुत बहुत शुभकामनाएं।" इस संदेश में उन्होंने जोहरान की मां और प्रसिद्ध फिल्मकार मीरा नायर को भी शुभकामनाएं दी।
34 वर्षीय जोहरान ममदानी की जीत न सिर्फ न्यूयॉर्क सिटी के लिए बल्कि भारतीय और मुस्लिम समुदाय के लिए भी गर्व का क्षण है। चुनाव के बाद उन्होंने समर्थकों से कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उन सभी प्रवासी परिवारों की है जिन्होंने मेहनत और ईमानदारी से पहचान बनाई।
जोहरान का जन्म युगांडा के कंपाला में हुआ था। उनके पिता महमूद ममदानी एक विद्वान हैं, जबकि मां मीरा नायर विश्वप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक हैं। परिवार बाद में न्यूयॉर्क सिटी में बस गया। जोहरान ने अपनी पढ़ाई न्यूयॉर्क के बैंक स्ट्रीट स्कूल और ब्रॉन्क्स हाई स्कूल ऑफ साइंस से पूरी की, और 2014 में बोवडॉइन कॉलेज से ‘अफ्रिकाना स्टडीज’ में डिग्री हासिल की।
राजनीति में भी उनका कदम समाजसेवा से जुड़ा रहा है। न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य के रूप में उन्होंने आव्रजन, शिक्षा और सामाजिक समानता के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी युवा सोच और जमीनी छवि ने उन्हें आम जनता के बीच लोकप्रिय बनाया।
प्रियंका चोपड़ा का संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और भारतीय समुदाय में इसे लेकर गर्व की भावना देखी जा रही है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
