• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 07, 2026

    एक दिन के लिए साई पल्लवी ने बदल लिया फैसला, अपनी कास्टिंग पर कही बड़ी बात

    साउथ की मशहूर अभिनेत्री Sai Pallavi ने Aamir Khan प्रोडक्शन की फिल्म ‘एक दिन’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म में वह जुनैद खान के साथ लीड रोल में नजर आई हैं। हालांकि सिनेमाघरों में रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी और इसे क्रिटिक्स से भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

    अब साई पल्लवी ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने इस फिल्म के लिए हां क्यों कहा। आमिर खान टॉकीज के यूट्यूब चैनल पर साझा वीडियो में साई ने बताया कि वह लंबे समय से गंभीर और बड़े पैमाने की फिल्मों का हिस्सा रही हैं, इसलिए इस बार वह कुछ हल्की-फुल्की और सुकून देने वाली फिल्म करना चाहती थीं।

    एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्होंने ‘एक दिन’ की स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें हॉलीवुड फिल्म Before Sunrise की याद आई। साई ने बताया कि उन्हें यह फिल्म बेहद पसंद है और उन्हें लगा कि ‘एक दिन’ भी उसी तरह की भावनात्मक और सादगी भरी कहानी होगी।

    साई पल्लवी ने यह भी कहा कि आमिर खान का इस प्रोजेक्ट से जुड़ना उनके लिए बड़ा कारण था। हालांकि उन्होंने खुलासा किया कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि वह इस किरदार के लिए सही चुनाव नहीं हैं। प्रीमियर के दौरान उन्होंने आमिर खान से कहा था कि यह रोल किसी नई और ज्यादा चंचल अभिनेत्री को मिलना चाहिए था। वहीं जुनैद खान ने साई की बात से असहमति जताते हुए कहा कि यह किरदार उन्हीं के लिए बना था।

    Tags :
    Share :

    Top Stories