निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिनी जा रही है। बड़े बजट और भव्य पैमाने पर बन रही इस फिल्म को लेकर लगातार नई अपडेट सामने आ रही हैं। हाल ही में चर्चा थी कि विक्रांत मैसी को मेघनाद के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन बाद में खबर आई कि उनकी जगह किसी दूसरे अभिनेता को लिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता राघव जुयाल फिल्म में मेघनाद की भूमिका निभा सकते हैं और उनका किरदार रामायण पार्ट टू में दिखाई देगा, जिसकी रिलीज दिवाली 2027 पर तय बताई जा रही है। पहले इस भूमिका के लिए विक्रांत मैसी का नाम सामने आया था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह प्रोजेक्ट से दूर हो गए।
इन खबरों के बीच विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर स्थिति साफ करने की कोशिश की, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट भी कर दिया। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि वह कभी भी इस फिल्म का हिस्सा नहीं थे। साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी कास्ट को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह दर्शक के तौर पर टिकट खरीदकर फिल्म देखने जाएंगे।
फिल्म रामायण में रणबीर कपूर, यश, सनी देओल, रवि दुबे और साई पल्लवी जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान और हॉलीवुड कंपोजर हंस जिमर तैयार कर रहे हैं। यह भव्य प्रोजेक्ट दो भागों में रिलीज होगा—पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आने की योजना है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
फिल्म रामायण को लेकर विक्रांत मैसी का बयान वायरल, अचानक हटाई सोशल मीडिया पोस्ट
- Author
- February 08, 2026
-
संगीत इंडस्ट्री को लेकर विशाल ददलानी की बड़ी सलाह, फैंस से की खास अपील
- Author
- February 08, 2026
-
90% मादा बछिया जन्म का लक्ष्य, डेयरी सेक्टर में दूध उत्पादन बढ़ाने पर जोर
- Author
- February 07, 2026
-
ऑपरेशन सिंदूर में तुर्की के पाक समर्थन का आरोप, कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
- Author
- February 07, 2026
-
CM, डिप्टी CM और रणदीप हुड्डा रहेंगे मौजूद, 30 इंटरनेशनल खिलाड़ी पहले ही पहुंचे
- Author
- February 07, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
