फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी, बिजनेसवुमन, लेखिका और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीरा राजपूत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल की स्टोरी पर फिल्म 'होमबाउंड' की तारीफ में एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने देवर ईशान खट्टर की तारीफों के पुल भी बांधे हैं।
मीरा का पोस्ट
मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर 'होमबाउंड' की फिल्म का एक स्क्रिनशॉट शेयर किया और साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने देवर ईशान खट्टर की नई फिल्म 'होमबाउंड' में उनके शानदार अभिनय की सराहना की। मीरा ने फिल्म देखने के बाद एक भावुक पोस्ट शेयर किया और उन्होंने लिखा कि फिल्म देखकर उन्हें बहुत कुछ महसूस हुआ, लेकिन शब्दों में बयान करना मुश्किल था। उन्होंने कहा, 'कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो दिल को छू जाती हैं। तब चुप्पी ही सबसे बड़ी ताली बजती है और आंसू ही सच्ची तारीफ होते हैं।'
ईशान के लिए मीरा ने लिखी खास बात
मीरा ने अपने देवर ईशान के लिए लिखा, 'तुमने हम सबका दिल गर्व से भर दिया। अपनी कला से दुनिया को छूते रहो।' उन्होंने विशाल जेठवा की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने अपने किरदार को इतना जीवंत कर दिया। इसके साथ ही मीरा ने फिल्म 'होमबाउंट' के निर्देशक नीरज घायवान को भी धन्यवाद किया।
कैसे है भाभी-देवर का रिश्ता
मीरा और ईशान के बीच बहुत गहरा रिश्ता है। दोनों लगभग एक ही उम्र के हैं, इसलिए वे अच्छे दोस्त भी हैं। मीरा के ये शब्द ईशान की कामयाबी पर उनके प्यार को दर्शाते हैं। मीरा और ईशान अक्सर एक साथ इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर करते हैं, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आती हैं।
'होमबाउंड' के बारे में
फिल्म 'होमबाउंड' नीरज घायवान ने बनाई है। इस फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म भारत की ओर से इस साल के ऑस्कर के लिए चुनी गई है। दर्शकों और आलोचकों ने इसके अभिनेताओं के अभिनय की खूब तारीफ की है। यह साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है और ऑस्कर में भारत की उम्मीद बनी हुई है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
