• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    December 06, 2025

    इंडिगो स्टाफ के समर्थन में उतरे सोनू सूद, कहा फ़र्ज़ कीजिए आप उनकी जगह हों

    इंडिगो एयरलाइन इन दिनों कठिन दौर से गुजर रही है। लगातार उड़ानें रद्द होने और देरी से यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई एयरपोर्ट्स पर हालात बस स्टेशन जैसे दिखने लगे हैं। कई सेलेब्स ने भी असुविधा पर एयरलाइन के प्रति नाराजगी जताई है।

    इसी बीच अभिनेता और सामाजिक कार्यों में सक्रिय सोनू सूद का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बाकी सेलेब्स के विपरीत इंडिगो स्टाफ का समर्थन किया है। सोनू ने लोगों से कर्मचारियों की स्थिति को समझने और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की अपील की है।

    ‘फ़र्ज़ कीजिए आप उनकी जगह हैं’— सोनू सूद

    सोनू सूद ने एक वीडियो जारी कर कहा,
    “उड़ान में देरी होना निराशाजनक है, लेकिन उन चेहरों को याद रखें जो हालात सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया इंडिगो के कर्मचारियों के साथ अच्छा और विनम्र व्यवहार करें। फ्लाइट कैंसिलेशन का बोझ भी उन्हीं पर है। फ़र्ज़ कीजिए आप उनकी जगह पर हैं। वे भी बेबस हैं और ऊपर से जो मैसेज आता है, वही आपको बताते हैं। इसलिए जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें उनका सहयोग करना चाहिए।”

    सोनू का परिवार भी फंसा था

    वीडियो में उन्होंने बताया कि उनका परिवार भी इसी स्थिति से गुज़र रहा था। उड़ान में देरी हुई, लेकिन वे सुरक्षित पहुंच गए। सोनू ने कहा कि झगड़ा करने या स्टाफ पर कमेंट करने से स्थिति बेहतर नहीं होगी, इसलिए सभी को समझदारी दिखानी चाहिए।

    इंडिगो ने दो बार मांगी माफी

    पिछले तीन दिनों में बड़ी संख्या में इंडिगो की उड़ानें रद्द हुई हैं और देरी से चली हैं। इस वजह से यात्रियों में गुस्सा है। एयरलाइन मौजूदा हालात पर सार्वजनिक रूप से दो बार माफी मांग चुकी है। कई मशहूर हस्तियां भी इस अव्यवस्था का सामना कर चुकी हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories