• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    December 16, 2025

    इंडियन बीट्स पर निक जोनस का डांस वायरल, प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया हौसला

    हॉलीवुड पॉप स्टार और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक बॉलीवुड फिल्म ‘वॉर 2’ के जोशीले गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो से साफ जाहिर होता है कि देसी म्यूजिक का जादू सरहदों से परे भी लोगों के दिलों पर असर करता है।

    निक जोनस इन दिनों अपने म्यूजिक टूर में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि वह स्टेज पर जाने से पहले खुद को एनर्जी देने के लिए ‘वॉर 2’ का यह गाना सुनते हैं। वीडियो में निक बिना बोल समझे भी पूरे जोश और मस्ती के साथ गाने की धुन पर थिरकते दिख रहे हैं। उनके एक्सप्रेशन देखकर फैंस कह रहे हैं कि म्यूजिक की कोई भाषा नहीं होती।

    इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स की भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। सबसे खास रिएक्शन प्रियंका चोपड़ा का रहा। प्रियंका ने न सिर्फ वीडियो को लाइक किया, बल्कि इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर निक का हौसला भी बढ़ाया। वहीं ऋतिक रोशन ने भी निक के इस वीडियो को लाइक किया है।

    निक और प्रियंका की निजी जिंदगी की झलक भी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रही है। हाल ही में प्रियंका ने न्यूयॉर्क से फैमिली टाइम की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे, जिनमें बेटी मालती मैरी के साथ बिताए पल भी शामिल थे।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही महेश बाबू के साथ एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं। वहीं निक जोनस अपने भाइयों के साथ एक म्यूजिकल प्रोजेक्ट में दिखाई दे चुके हैं, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories