राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पेड्डी के प्रमोशन को लेकर चर्चा में हैं। भोपाल में आयोजित फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान राम चरण से भारतीय क्रिकेटरों को कुछ शब्दों में बताने के लिए कहा गया। इस दौरान उन्होंने गलती से भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फुटबॉल से जोड़ दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जाने लगे।
सोशल मीडिया पर एक एडिटेड पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया कि बुमराह ने राम चरण की फोटो शेयर कर इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- “कोई बात नहीं यश भाई, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं… ‘टॉक्सिक’ का बेसब्री से इंतजार है।” हालांकि यह दावा पूरी तरह फर्जी निकला। बुमराह ने ऐसी कोई इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट नहीं की। कई यूजर्स इस तस्वीर को मीम और सटायर के तौर पर शेयर कर रहे हैं।
दरअसल, इवेंट के दौरान राम चरण ने सचिन तेंदुलकर को “लंबा और महान सफर”, महेंद्र सिंह धोनी को “शांत और कूल” और रोहित शर्मा को “सबका पसंदीदा इंसान” बताया। वहीं विराट कोहली के लिए उन्होंने “फायर” शब्द का इस्तेमाल किया। लेकिन बुमराह का नाम आने पर उन्होंने कहा, “मुझे फुटबॉल बहुत पसंद है और आप फुटबॉल को इतना आगे ले जा रहे हैं।”
वीडियो वायरल होने के बाद राम चरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि भारी भीड़ और उत्साह के बीच यह एक इंसानी भूल थी। साथ ही उन्होंने कहा कि वे बुमराह का बहुत सम्मान करते हैं और उनके खेल की सराहना करते हैं।
फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। फिल्म 4 जून को रिलीज होगी।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
