अंजुम शर्मा इन दिनों अपनी वेब सीरीज कप्तान को लेकर चर्चा में हैं। इस थ्रिलर सीरीज में उन्होंने ‘मुन्ना’ का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दैनिक भास्कर से बातचीत में अंजुम ने अपने किरदार, एक्टिंग और OTT के बदलते दौर पर खुलकर बात की।
अंजुम शर्मा ने बताया कि ‘कप्तान’ का मुन्ना किरदार मिर्जापुर के शरद शुक्ला से बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में ‘मुन्ना’ नाम सुनकर उन्हें भी ‘मिर्जापुर’ के मुन्ना की याद आई, लेकिन बाद में उन्होंने इस किरदार को अलग पहचान देने पर काम किया। उनके मुताबिक ‘कप्तान’ का मुन्ना बेहद जमीनी, रॉ और बेफिक्र इंसान है, जो बिना ज्यादा सोचे बड़े फैसले ले लेता है।
उन्होंने बताया कि इस रोल के लिए सबसे ज्यादा मेहनत वेस्टर्न यूपी की बोली पकड़ने में लगी। शो में बाकी किरदार बाहर से आए हुए हैं, लेकिन उनका किरदार उसी मिट्टी का है, इसलिए उसकी भाषा और अंदाज असली लगना जरूरी था।
अंजुम शर्मा ने कहा कि ‘मिर्जापुर’ के बाद वह कुछ अलग करना चाहते थे। शरद शुक्ला का किरदार काफी संयमित था, जबकि ‘मुन्ना’ ने उन्हें खुलकर परफॉर्म करने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि इस किरदार में उन्होंने अपने अभिनय के सारे रंग इस्तेमाल किए।
सोशल मीडिया पर ‘मुन्ना’ के रोल की वायरल हो रही रील्स पर अंजुम ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि दर्शकों का इतना प्यार देखकर वह खुद भी हैरान हैं। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि उन्हें ‘मिर्जापुर’ से ज्यादा ‘कप्तान’ में उनका काम पसंद आया।
सीरीज में साकिब सलीम, कविता कौशिक, सिद्धार्थ निगम और वरुण बडोला भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
