दिवाली वीकेंड पर रिलीज हुई आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। वहीं, कम बजट की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही, पहले से सिनेमाघरों में चल रही ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जलवा बरकरार है। हालांकि, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है।
‘थामा’ बनी आयुष्मान खुराना की बेस्ट ओपनर
आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘थामा’ ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की कमाई की है। करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म आयुष्मान खुराना के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है।
फिल्म में आयुष्मान और रश्मिका के साथ परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने दिखाई दीवानगी
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बड़े बजट की फिल्मों के बीच भी शानदार ओपनिंग दर्ज की है।
पहले दिन इसने 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की। लगभग 30 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म के लिए यह शुरुआत बेहतरीन मानी जा रही है।
दिवाली के मौके पर फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
‘कांतारा चैप्टर 1’ की रफ्तार बरकरार
दो नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई में कोई खास गिरावट नहीं आई है।
फिल्म ने मंगलवार को अपने 20वें दिन भी 12 करोड़ रुपये की कमाई की।
अब तक इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 547.15 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसे सुपरहिट साबित करता है।
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की चमक हुई फीकी
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ अब टिकट खिड़की पर दम तोड़ती नजर आ रही है।
फिल्म ने मंगलवार को मात्र 50 लाख रुपये की कमाई की।
20वें दिन तक इसका कुल कलेक्शन 59.80 करोड़ रुपये के करीब पहुंचा है।
दिवाली के बावजूद फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
