तमिल सुपरस्टार ‘थलाइवा’ रजनीकांत आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें प्रशंसक रजनीकांत के जन्मदिन का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। कहीं फैंस डांस कर रहे हैं, तो कहीं लोग उनके घर के बाहर सुबह से ही जमा होने लगे हैं।
थिएटरों में जश्न का माहौल
चेन्नई के रोहिणी थिएटर में रजनीकांत की लोकप्रिय फिल्म ‘पडयप्पा’ को जन्मदिन के अवसर पर री-रिलीज किया गया। थिएटर के बाहर फैंस नाचते-गाते नजर आए और पूरा परिसर उत्सव में डूब गया। फैंस इस मौके को किसी त्योहार की तरह मनाते दिखे।
घर के बाहर उमड़ी भीड़
चेन्नई में रजनीकांत की लोकप्रियता किसी भक्तिभाव से कम नहीं। उनके 75वें जन्मदिन पर बड़ी संख्या में लोग उनके घर के बाहर जमा हो गए। कई फैंस पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे और अपने पसंदीदा सुपरस्टार की एक झलक पाने का इंतजार करते दिखे।
मदुरै में फैन ने की रजनीकांत मंदिर में पूजा
मदुरै में एक प्रशंसक ने अपने घर में बने ‘रजनी मंदिर’ में विशेष पूजा-अर्चना कर अभिनेता का जन्मदिन मनाया। इस मंदिर में रजनीकांत की 300 किलो की प्रतिमा स्थापित है। जन्मदिन के अवसर पर फैन ने रुद्राभिषेक, विशेष प्रार्थनाएं और केक काटकर अभिनेता की लंबी आयु की कामना की।
सुपरस्टार का सफर
रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को एक मराठी परिवार में हुआ था। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उनका नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था। एक बस कंडक्टर से सुपरस्टार बनने तक का उनका सफर आज भी प्रेरणा का स्रोत माना जाता है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
