हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' 21 अक्तूबर को थिएटर्स में रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैडॉक फिल्म्स की इस मूवी के ओपनिंग डे कलेक्शन पर लोगों की नजरें हैं। कई तरह की अटकलें लग रही हैं। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म काफी शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है।
डबल डिजिट में ले सकती है ओपनिंग
इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 17 अक्तूबर से शुरू हुई है। एडवांस बुकिंग में इसका प्रदर्शन देखते हुए कहा जा रहा है कि यह 20 करोड़ रुपये से ऊपर की ओपनिंग ले सकती है। इस फिल्म को 2डी, 4डीएक्स आईमैक्स में रिलीज किया जा रहा है। इसमें कमाल के वीएफएक्स हैं। फिल्म क्योंकि दिवाली पर रिलीज हो रही है, ऐसे में फेस्टिवल के अवसर का फायदा इसकी कमाई को मिल सकता है।
अब तक कितना जुटाया कलेक्शन?
इस फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सैकनिल्क ने जारी किए हैं। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक फिल्म के 57382 टिकट बिक चुके हैं, जिससे इसने करीब 1.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटा लिया है। वहीं, ब्लॉक सीट वाली टिकटों को जोड़कर यह फिल्म पांच करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन अब तक जुटा चुकी है।
कितनी है फिल्म की लागत?
इस फिल्म को करीब 150 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। फिल्म को अच्छी शुरुआत के लिए 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई पहले दिन करने की जरूरत है। फिलहाल इसकी एडवांस बुकिंग रिपोर्ट को देखते हुए कहा जा सकता है कि ओपनिंग डे पर फिल्म यह आंकड़ा काफी आसानी से पार कर लेगी। फिल्म थामा के निर्देशन की कमान आदित्य सरपोतदर ने संभाली है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी अहम रोल में हैं। फिल्म को दिनेश विजन और अमर कौशिक ने प्रोडेयूस किया है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
