हाल ही में कटरीना कैफ ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी है। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शुभकामनाएं दी हैं। इस खुशखबरी से कटरीना के परिवार में खुशी का माहौल है। ऐसे में विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने अपनी भाभी कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी के बारे में खुलकर बात की है।
क्या बोले कटरीना के देवर?
शनिवार रात मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए सनी से विक्की और कटरीना के अपने पहले बच्चे की उम्मीद के बारे में पूछा गया। अभिनेता ने बताया कि घर पर सभी खुश हैं, लेकिन वे नर्वस भी हैं और उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब बच्चा उनके पास होगा। सनी ने कहा 'सभी को बड़ी खुशी है और नर्वस भी हैं कि आगे क्या होगा। उस दिन का इंतजार है।' वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा 'स्वागत है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'हैंडसम चाचू।'
प्रेग्नेंसी का किया एलान
पिछले महीने बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आधिकारिक तौर पर एलान किया कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इस जोड़े ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें वे मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे थे। अभिनेत्री अपने बेबी बंप को सहलाती हुई दिखाई दे रही थीं, जबकि विक्की प्यार से उनके पेट को सहला रहे थे। कैप्शन में लिखा था 'खुशी से भरे दिलों के साथ अपने जीवन के सबसे अच्छे अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।' कटरीना के गर्भवती होने की खबरें काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। यह चर्चा जुलाई में शुरू हुई, जब मुंबई के एक पोर्ट पर उनका और विक्की का एक वीडियो वायरल हुआ। कैटरीना ने एक ओवरसाइज्ड सफेद शर्ट और ढीली पैंट पहनी हुई थी।
कटरीना और विक्की का काम
कटरीना कैफ को आखिरी बार साल 2024 में फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति थे।
विक्की कौशल आखिरी बार फिल्म 'छावा' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रही थी। जल्द ही वह फिल्म 'लव एंड वॉर' का हिस्सा होंगे।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
