• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    November 22, 2025

    सोनम कपूर के नए फोटोशूट को मिली फैंस से जबरदस्त प्रतिक्रिया, बोल्ड लुक पर हो रही चर्चा

    अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह घोषणा की थी कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसके बाद अब सोनम ने एक बार फिर खूबसूरत ड्रेस में अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर फैन्स और सेलेब्रिटीज लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    सोनम कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वह शानदार ड्रेस में नजर आ रही हैं और अपने लुक को सनग्लास के साथ कंप्लीट किया है। तस्वीरें साझा करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा, “मां का जलवा शुरू हो गया है।” उनकी इस पोस्ट को बड़ी संख्या में यूजर्स लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने तस्वीरों पर टिप्पणी करते हुए लिखा, “खूबसूरत महिला, आपको शुभकामनाएं।” वहीं एक यूजर ने लिखा, “बधाई, मां बहुत अच्छी लग रही हैं।”

    इससे पहले 20 नवंबर को सोनम कपूर ने पिंक ड्रेस में फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने कैप्शन में केवल “मां” लिखा था। उस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, ईशा गुप्ता, खुशी कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे कई सितारों ने कमेंट कर बधाई दी थी।

    सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने कई वर्षों की डेटिंग के बाद मई 2018 में शादी की थी। अगस्त 2022 में कपल ने बेटे वायु का स्वागत किया था। अब सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं, जिसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से दी।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्हें आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था। आने वाले समय में वह फिल्म ‘बैटल फॉर बिटोरा’ में नजर आएंगी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories