फिल्म ‘बाहुबली’ में राजमाता शिवगामी देवी का रोल निभाकर राम्या कृष्णनन देश भर में मशहूर हो गईं। लेकिन इस एक्ट्रेस ने अपने जीवन के 40 साल सिनेमा को दिए हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ वह हिंदी फिल्मों में भी अपने अभिनय का जादू चला चुकी हैं। आज वह अपना जन्मदिन (15 सितंबर 1970) मना रही हैं। इस मौके पर जानिए, राम्या कृष्णनन के करियर और कुछ चर्चित हिंदी फिल्मों के बारे में।
तमिल फिल्म से की अभिनय की शुरुआत
राम्या का जन्म मद्रास (मौजूदा चेन्नई) में एक तेलुगु भाषी परिवार में हुआ। वह तमिल अभिनेता श्रीनिवास अय्यर रामास्वामी की भतीजी हैं। परिवार का फिल्मों से वास्ता था तो राम्या का रूझान भी इस तरह बढ़ा। साल 1985 में तमिल फिल्म ‘वेल्लई मनसु’ से राम्या ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। मलयालम, तेलुगु फिल्मों में भी वह अभिनय करने लगीं। साल 1988 में राम्या कृष्णनन ने हिंदी फिल्मों का रुख किया। विनोद खन्ना स्टारर फिल्म ‘दयावान(1988)’ में राम्या ने एक डांसर का रोल किया था। आगे भी राम्या ने चुनिंदा लेकिन चर्चित हिंदी फिल्में कीं।
‘खलनायक’ से लेकर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ तक में निभाए यादगार किरदार
राम्या ने हिंदी फिल्मों में गैप लेकर काम किया। वह पहली हिंदी में काम करने के लगभग 5 बाद दूसरी हिंदी फिल्म में नजर आईं। साल 1988 में संजय दत्त की फिल्म ‘खलनायक’ में राम्या ने सोफिया नाम का रोल निभाया था। इसके बाद वह फिल्म ‘परंपरा(1995)’,क्रिमिनल(1996) ,बनारसी बाबू (1997),लोहा(1997) ,शपथ(1997), वजूद (1998), बड़े मियां छोटे मियां(1998) में दिखीं।‘बड़े मियां छोटे मियां’ के बाद राम्या ने हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली। वह साउथ में ही बतौर एक्ट्रेस एक्टिव रहीं।
24 साल बाद हिंदी फिल्मों में वापसी
साल 2022 में राम्या ने फिर से हिंदी फिल्मों का रूख किया। वह फिल्म ‘लाइगर(2022)’ और ‘जाट(2025)’ जैसी फिल्मों का हिस्सा बनीं, दोनों ही फिल्मों में उन्होंने दमदार किरदार निभाए। फिल्म ‘लाइगर’ में वह विजय देवरकोंडा के किरदार की मां का रोल करती दिखीं। वहीं फिल्म ‘जाट’ में उन्होंने एक अहम किरदार निभाया था।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सामाजिक माहौल से डर लगना हो सकता है बीमारी, पहचानिए SAD डिसऑर्डर के लक्षण
- Author
- January 17, 2026
-
वायरल 2016 ट्रेंड पर बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर संग शेयर कीं शादी की तस्वीरें
- Author
- January 17, 2026
-
25 साल का सफर: अक्षय बोले ट्विंकल सीधी चलना भी नहीं चाहती, यही है उनकी खासियत
- Author
- January 17, 2026
-
बॉक्स ऑफिस टक्कर टली, अब नई तारीख पर रिलीज होगी धमाल 4
- Author
- January 17, 2026
-
अंतरराष्ट्रीय समझौतों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा राष्ट्रीय हित से समझौता नहीं
- Author
- January 17, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
