• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    November 15, 2025

    शिल्पा शेट्टी और धीरेंद्र शास्त्री की मुलाकात चर्चा में, राजपाल यादव भी पहुंचे मिलने

    सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री जमीन पर बैठे दिखाई देते हैं, वहीं शिल्पा शेट्टी उनसे मिलने पहुंचती हैं और उनसे मिलकर काफी खुश नजर आती हैं। इसी दौरान अभिनेता राजपाल यादव भी वहां मौजूद थे। शिल्पा, राजपाल को देखकर चौंक जाती हैं और कहती हैं कि वह उनका नंबर ढूंढ रही थीं।

    वीडियो में क्या दिखा?

    धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा इन दिनों मथुरा पहुंची हुई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी शास्त्री से मुलाकात कर आशीर्वाद लेती हैं। वहीं अभिनेता राजपाल यादव से भी उनकी मुलाकात होती है। इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन भी किए।

    दिल्ली और हरियाणा से होते हुए यूपी पहुंची पदयात्रा

    रिपोर्ट्स के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में हजारों लोग शामिल हो रहे हैं। मथुरा में यह यात्रा करीब 55 किलोमीटर की है, जिसे चार दिनों में पूरा किया जाएगा। इसका समापन 16 नवंबर को होगा। यात्रा दिल्ली और हरियाणा से गुजरकर यूपी में पहुंची। यूपी में प्रवेश करते ही धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि वे यहां खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं।

    शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट

    फिल्म ‘बाजीगर’ से करियर की शुरुआत करने वाली शिल्पा शेट्टी आखिरी बार 2023 में फिल्म ‘सुखी’ में दिखाई दी थीं। जल्द ही वह कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ में नजर आएंगी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories