• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    December 03, 2025

    श्रद्धा कपूर-राहुल मोदी की नई झलक सोशल मीडिया पर छाई, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

    श्रद्धा कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों हाल ही में मुंबई के एक नए रेस्तरां में साथ नजर आए, जहां से उनका एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में श्रद्धा राहुल को अपने हाथों से मीठा खिलाती दिखती हैं। उनकी क्यूट स्माइल और दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है।

    फैंस ने बरसाए दिल वाले इमोजी

    वायरल वीडियो में श्रद्धा बेहद खुश नजर आ रही हैं। राहुल को प्यार से खाना खिलाते हुए उनकी मुस्कुराहट को देखकर फैंस लगातार वीडियो शेयर कर रहे हैं और कमेंट में दिल वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। दोनों की यह बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोर रही है।

    राहुल मोदी की नई फिल्म में नजर आ सकती हैं श्रद्धा

    टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक श्रद्धा कपूर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपनी एक नई फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द की जाएगी। चर्चा है कि श्रद्धा राहुल मोदी के साथ एक नई फिल्म में भी नजर आ सकती हैं, जो स्टार्टअप और हसल कल्चर पर आधारित होगी। श्रद्धा इस फिल्म के किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि यह उनके लिए एक नया और चुनौतीपूर्ण रोल होने वाला है।

    श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट

    श्रद्धा कपूर जल्द अपनी फिल्म ‘नागिन’ पर काम शुरू करेंगी, जिसकी शूटिंग 2025 में शुरू होने की संभावना है। फिल्म प्रेम और बलिदान की कहानी पर आधारित है। श्रद्धा को आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने राजकुमार राव के साथ काम किया था।

    Tags :
    Share :

    Top Stories