साउथ सुपरस्टार धनुष की अपकमिंग फिल्म तेरे इश्क में 28 नवंबर को रिलीज होने वाली है। रिलीज से ठीक पहले धनुष ने बनारस से अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे कुर्ता–पजामा में शहर की गलियों में टहलते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय भी नजर आ रहे हैं।
धनुष ने पोस्ट में लिखा—
“यादों की गलियों में टहलते हुए… यहीं से सफर शुरू हुआ था। कुंदन—एक ऐसा किरदार जो एक दशक से भी ज्यादा समय से मेरे अंदर से नहीं गया। आज भी जब लोग बनारस में ‘कुंदन’ कहकर पुकारते हैं, तो मैं पीछे मुड़कर मुस्कुरा देता हूं। उन्हीं गलियों में दोबारा घूमना, उसी घर में बैठना, उसी चाय की दुकान से चाय पीना… ये पूरा सफर एक चक्र जैसा लगता है। अब ‘तेरे इश्क में’ के शंकर का वक्त है।”
धनुष और आनंद एल राय की यह जोड़ी पिछले एक दशक से दर्शकों के बीच हिट रही है। साल 2013 में रिलीज हुई रांझणा में धनुष ने कुंदन का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें देशभर में अपार लोकप्रियता मिली। तेरे इश्क में में धनुष शंकर की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन भी आनंद एल राय ने किया है।
फिल्म का एलान रांझणा की 10वीं सालगिरह पर किया गया था। इसे आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में धनुष के साथ कृति सेनन नजर आएंगी। म्यूजिक ए.आर. रहमान का है, जिसकी झलक पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर चुकी है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
