एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी उम्र और शादी को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। शिल्पा शेट्टी की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ट्रोलर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सिंगल महिलाओं को ऐज-शेम करने वालों की सोच पर सवाल उठाए।
47 वर्षीय शमिता ने कहा कि वे अपनी जिंदगी में पूरी तरह फिट, खुश और संतुष्ट हैं। उन्होंने लिखा कि समय के साथ हर चीज बदलती है और शारीरिक बदलाव भी जीवन का प्राकृतिक हिस्सा हैं। उनके मुताबिक सबसे ज्यादा मायने उनकी खुशी और फिटनेस रखती है।
दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने उनकी उम्र और शादी को लेकर टिप्पणी करते हुए लिखा था कि अगर वे समय पर शादी कर लेतीं तो आज उनके बच्चे बड़े हो गए होते। इस पर शमिता ने तीखा जवाब देते हुए कहा, “तो? शादी करके आपने क्या उखाड़ लिया भाई?”
उन्होंने आगे कहा कि लोग सिंगल महिलाओं को सिर्फ इसलिए फॉलो करते हैं ताकि उन्हें ऐज-शेम कर सकें और उन पर पुरुष-प्रधान सोच थोप सकें। शमिता ने ऐसे लोगों से उन्हें तुरंत अनफॉलो करने की सलाह भी दी।
शमिता शेट्टी ने साल 2000 में फिल्म ‘मोहब्बतें’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘जहर’, ‘फरेब’ और ‘कैश’ जैसी फिल्मों में काम किया। बाद में उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेकर इंटीरियर डिजाइनिंग में करियर बनाया और फिर रियलिटी शोज के जरिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी की।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
