केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती की है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नई दरें 1 जून से प्रभावी होंगी। हालांकि घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल पर लागू एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे देश के भीतर ईंधन की कीमतों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ेगा।
नई अधिसूचना के तहत पेट्रोल के निर्यात पर 1.5 रुपए प्रति लीटर, डीजल पर 13.5 रुपए प्रति लीटर और ATF पर 9.5 रुपए प्रति लीटर एक्सपोर्ट ड्यूटी निर्धारित की गई है।
सरकार हर 15 दिन में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की औसत कीमतों की समीक्षा के आधार पर इन दरों में बदलाव करती है। इसका उद्देश्य घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता बनाए रखना और रिफाइनरियों के मुनाफे के बीच संतुलन कायम करना है।
इससे पहले 25 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया था।
वहीं 27 मार्च को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद पेट्रोल पर ड्यूटी 13 रुपए से घटकर 3 रुपए और डीजल पर 10 रुपए से घटकर शून्य हो गई थी। इस फैसले का उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देना और ईंधन कीमतों को स्थिर बनाए रखना था।
गौरतलब है कि एक्सपोर्ट ड्यूटी वह कर है, जो देश से बाहर निर्यात किए जाने वाले उत्पादों पर लगाया
You May Also Like
हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद आई अडानी ग्रुप की प्रतिक्रिया सामन...
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अडानी ग्रुप...
READ MORE
हिंडेनबर्ग के आरोपों पर अडानी ग्रुप की दो-टूक
हिंडनबर्ग के द्वारा बनाई गई रिपोर्ट को अदाणी ग्रुप ने दुर्भावनापूर्ण...
READ MORETop Stories
-
सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, इस सप्ताह 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान
- Author
- May 31, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
