• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 23, 2026

    आम आदमी पर महंगाई की मार, लगातार तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट

    देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 99.51 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 91 पैसे बढ़कर 92.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पिछले 9 दिनों में ईंधन कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है।

    दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमतों में भी 1 रुपए प्रति किलो का इजाफा किया गया है। नई दरों के बाद राजधानी में CNG अब 81.09 रुपए प्रति किलो मिलेगी। इससे पहले 15 मई को CNG के दाम 2 रुपए और 18 मई को 1 रुपए बढ़ाए गए थे।

    ईंधन कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों पर महंगाई का असर बढ़ने की आशंका है। परिवहन लागत बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी प्रभावित हो सकते हैं।

    वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में सरकार ने लगातार दूसरे हफ्ते पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए हैं। पाकिस्तान में पेट्रोल 6 पाकिस्तानी रुपए और हाई स्पीड डीजल 6.80 पाकिस्तानी रुपए सस्ता किया गया है। नई कीमतों के बाद वहां पेट्रोल 403.78 पाकिस्तानी रुपए और डीजल 402.78 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर हो गया है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories